- Hindi News
- National
- Ghatol News Rajasthan News Celebrate Holi With Old Friends Of The Village
गांव के पुराने दोस्तों के साथ मनाते हैं होली...
है, वागड़ की शेरनी ताे वीरबाला कालीबाई है....। राजसमंद के कवि सुनील व्यास ने कविता के माध्यम से गांव के परिवेश को समझाया। उन्होंने आअाें अब की होली घर की मनाते है, गांव चलते, बनाकर वहीं पुरानी दोस्तों की टोली अब की बार घर पर होली मनाते है.....। गांव में रहेगा तो पिता के नाम से जाना जाएगा और शहर में आएगा तो मकान के नंबर से पहचाने जाएगा...., कविता पेश की।
डूंगरपुर|नगर परिषद की ओर से होली की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के गेपसागर की पाल पर हास्य कवि सम्मेलन हुअा। सभापति केके गुप्ता के मार्गदर्शन में हुए कवि सम्मेलन में कवियाें ने देर रात तक श्राेताअाें काे गुदगुदाया।
कवियों ने स्वच्छता की नगरी डूंगरपुर में कन्या भ्रूण हत्या, गांव की संस्कृति, महिला दिवस, देश की रक्षा और सुरक्षा, कोरोना वायरस और सामाजिक समरसता को लेकर कविता पाठ किया। इंदौर के मुकेश मौलवा ने देश की संस्कृति पर हमला करने वालों को आडे़ हाथ लिया। उन्होंने हास्य के माध्यम से नीरस हुए समाज में हंसी का संचार किया। कविता िजसकी गाथा स्वयं बेणेश्वर महादेव ने गाई है, वागड़ की शेरनी ताे वीरबाला कालीबाई है....। राजसमंद के कवि सुनील व्यास ने कविता के माध्यम से गांव के परिवेश को समझाया। उन्होंने आअाें अब की होली घर की मनाते है, गांव चलते, बनाकर वहीं पुरानी दोस्तों की टोली अब की बार घर पर होली मनाते है.....। गांव में रहेगा तो पिता के नाम से जाना जाएगा और शहर में आएगा तो मकान के नंबर से पहचाने जाएगा...., कविता पेश की।
डूंगरपुर. सम्मेलन के दौरान कविता पेश करती कवियत्री।