- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Celebrated Phagotsav At Shri Siddhi Vinayak Ganapati Temple
श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में फागोत्सव मनाया
शहर के प्रसिद्ध श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में भक्तों पर फागोत्सव मनाया। जिसमें अबीर गुलाल लगाए और भक्ति भाव से भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु नाचे। श्री गणेश भक्त मण्डल के तत्वावधान तथा नागर मण्डल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में भजन गायक कमल भाई नागर ने होरी खेले बिरज में श्री राधे कैसी उधम मचाई मैं श्याम रंग में रंगाई श्री राधे...... प्रस्तुत किया तो समूचा मंदिर परिसर श्री राधे के उद्घोष से गूंज उठा। प्रजेंद्र पंड्या ने ‘‘सुमिरन करो पहले गजानंद को...., महेश्वर भाई नागर ने सांवरिया नंदकिशोर मेरी सारी पे रंग डाल गयो....., मुकुंद भाई नागर ने मोरे कान्हा जो आए पलट के अबके होरी में खेलंूगी डटके...., गजेंद्र पंड्या ने ‘‘होली के रंग में आज उमंग में उड़त अबीर गुलाल रंग भरी पिचकारी मारे गवरी के गणपतलाल प्रस्तुत किए। फागोत्सव मंे हरबंस दवे, नरपतिलाल नागर, शिवप्रसाद नागर, शरद दवे, राकेश भट्ट, जयप्रकाश नागर, हाटकेश झा, रवीन्द्र नागर, नयन नागर, प्रशान्त नागर, चेतन नागर, जितेन्द्र पंड्या, कुलदीप शुक्ला, डाॅ. मुकेश शर्मा, गौरांग नागर, यश जानी ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने के लिए विवश कर दिया। फागोत्सव में सुरेश पंड्या की गणेश वंदना गवरी के गणपतलाल होरी खेलन आए... से हुआ। ढोलक पर वर्धित नागर, हारमोनियम पर एस.पी. नागर, तबले पर नयन, मंजीरों पर दीपक पुरोहित, खड़ताल पर गौरंाग ने संगत की।