पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Children Given Medicine To Protect Against Corona Virus In Dangpada

कोरोना वायरस से बचाव के लिए डांगपाड़ा में बच्चों को दवा पिलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल डांगपाड़ा में होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रुचिर नागर ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए 120 बच्चों को दवा पिलाकर छुट्‌टी कर दी। डॉ. नागर ने कहा कि कोरोना वायरस जुखाम, खांसी, वायरल बुखार से संक्रमित लोगों पर विशेष आक्रमण करता है। हमें भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। संस्थाप्रधान ब्रजमोहन द्विवेदी ने डॉ. नागर का सम्मान किया।

हरिदेव जोशी गर्ल्स कॉलेज के छात्राओं और सदस्यों में शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राचार्य सर्वजीत दुबे ने कहा कि बायोमैट्रिक हाजिरी की बजाय अब उपस्थिति पंजिका में सदस्यांे की हाजिरी लगेगी। हम सभी को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना है। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी की पालना अनिवार्य रूप से करनी है। महाविद्यालय की परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में छात्राएं और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

आज गांधी मूर्ति पर लेकर निशुल्क दवा पिलाई जाएगी

बांसवाड़ा. कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने और उसके बचाव के उपाय को लेकर रविवार को शहर के गांधी मूर्ति पर महावीर इंटरनेशनल की ओर से शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष एवं होम्योपैथीक चिकित्सक डॉ. राजेश वसानिया के सानिध्य में सुबह 10 बजे से निशुल्क दवाई का वितरण किया जाएगा। शिविर में डॉक्टर आर.के. मालोत, डॉ महावीर जैन एवं शाखा के सदस्यों का सहयोग रहेगा। संस्था के सचिव महेंद्र कवालिया ने बताया की कोरोना वायरस के बचाव ही उपचार एवं आयुष मंत्रालय द्वारा जारी होम्योपैथीक दवाई पिलाई जाएगी।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना है। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी की पालना अनिवार्य रूप से करनी है। महाविद्यालय की परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में छात्राएं और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

बांसवाड़ा. डांगपाड़ा स्कूल में बच्चों को दवा पिलाते हुए।
खबरें और भी हैं...