पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Partapur News Rajasthan News Children Presented Bhajans On Mahatma Gandhi

बच्चों ने महात्मा गांधी पर भजन पेश किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजन के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत द्वितीय दिवस शुक्रवार को गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता पीएसपी कॉलेज में आयोजित हुई। आयोजन समिति के ब्लॉक संयोजक दिनेशचंद्र पंड्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने गांधी भजन व देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। जिसमें छात्र राजकुमार चारण प्रथम व हेमंत बुनकर द्वितीय स्थान पर रहे। शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता एवं सोमवार को नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां होंगी। इसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता पारंपरिक खेलकूद भाषण एवं कविता प्रतियोगिता तथा महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक ब्लाॅक के विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को जिला स्तर के कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। राउप्रावि अरथूना में सीबीईओ रामकुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य, कालका प्रसाद की अध्यक्षता, दिलीप पारगी, दिलीप शाह, परमेश्वर पाटीदार के विशिष्ट आतिथ्य में समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर गांधीजी पर भजन एवं देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया।

अरथूना. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ब्लाॅक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अरथूना में कालका प्रसाद सहायक अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अरथूना के मुख्य आतिथ्य, रामकुमार सिंह मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी अरथूना की अध्यक्षता में हुआ। प्रथम स्थान स्थानीय विद्यालय से मोहिनी राठौड़ एवं द्वितीय स्थान राउप्रावि पोरडा से रवि ने प्राप्त किया।

देशभक्ति गीत स्पर्धा में बालिका विद्यालय तलवाड़ा प्रथम रहा

तलवाड़ा. महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती और दांडी मार्च वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा में देशभक्ति गीत और भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के अन्तर्गत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा, द्वितीय स्थान उमावि सुंदरपुर, तृतीय स्थान उमावि देवलिया ने प्राप्त किया।

अरथूना बालिका स्कूल में हुई प्रतियोगिता में शामिल बच्चे।
खबरें और भी हैं...