शहरवासियों ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान
महिला दिवस के अवसर पर सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण युवा मंडल की ओर से समाज के छात्रावास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के 17 युवाओं ने 17 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर एमजी अस्पताल के ब्लेड बैंक प्रभारी डॉ प्रवीण गुप्ता और उनके साथी रक्त संग्रहण कार्य में अपनी सेवाएं दी। शिविर के आयोजन में सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जमनलाल भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश भट्ट, महामंत्री प्रदीप भट्ट सहित अन्य लोग शामिल हुए। शिविर का संचालन मयंक आचार्य एवं जनक भट्ट ने किया। इधर, महिला दिवस पर कंसारा समाज की महिलाओं ने रक्तदान किया। रेड ड्राप के राहुल सराफ ओर पीयूष कंसारा ने बताया है कि सभी समाज और जिले में एक सन्देश दिया कि किसी को भी रक्तदान करने से डरना नहीं चाहिए, यह सबसे बड़ा दान कहलाता है।
दिनेश भट्ट, महामंत्री प्रदीप भट्ट सहित अन्य लोग शामिल हुए। शिविर का संचालन मयंक आचार्य एवं जनक भट्ट ने किया। इधर, महिला दिवस पर कंसारा समाज की महिलाओं ने रक्तदान किया। रेड ड्राप के राहुल सराफ ओर पीयूष कंसारा ने बताया है कि सभी समाज और जिले में एक सन्देश दिया कि किसी को भी रक्तदान करने से डरना नहीं चाहिए, यह सबसे बड़ा दान कहलाता है।
वहीं एमजी अस्पताल में रक्तदान करती कंसारा समाज की महिलाएं।
महिला दिवस पर ब्राह्मण समाज के छात्रावास में रक्तदान करते युवा।