पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatol News Rajasthan News Collective Dance In Katkeshwar And Araneshwar Mahadev Temple Today

कटकेश्वर और अरनेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक गेर नृत्य आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिड़ियावासा| रंग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को कटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को सामूहिक गेर नृत्य का आयोजन होगा। यह जानकारी सागवाड़िया सरपंच अरविंद मालवीया ने दी। अरनेश्वर महादेव मंदिर में भी सामूहिक गेर नृत्य का आयोजन शनिवार को होगा। सर्व समाज का होली मिलन कार्यक्रम एवं सामूहिक गेर नृत्य का आयोजन गढ़ी व घाटोल विधानसभा क्षेत्र के बीच दो नदियों के संगम स्थल मोरड़ी-जंतोडा के बीच स्थित कटकेश्वर महादेव मंदिर पर होगा। इसी तरह से तलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत अरनिया ग्राम पंचायत के अरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी विशाल गेर नृत्य का आयोजन होगा।
खबरें और भी हैं...