- Hindi News
- National
- Mor News Rajasthan News Collective Songs Played For 4 Hours In Tripura Sundari
त्रिपुरा सुंदरी में 4 घंटे खेली सामूहिक गेर
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में गुरुवार काे तीज पर सामूहिक गेर नृत्य का अायाेजन किया गया। इसमें 7 हजार से अधिक युवक-युवतियां चार घंटे तक ढाेल की थाप अाैर घुंघरुअाें की खनक पर जमकर थिरके। यहां सामूहिक गेर लोक नृत्य, परपंरा, संस्कृति और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला। युवक-युवतियां एक कतार अाैर घेराें में हाथ में डांडिये लिए एक दूसरे के साथ गेर खेलते नजर आए। दोपहर 12 बजे शुरू हुई सामूहिक गेर शाम 4 बजे तक चलती रही। त्रिपुरा सुंदरी की सामूहिक गेर सर्व समाजों को एकसूत्र में बांधने की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है। जिलेभर से आए युवक-युवतियां एक जैसे रंग के पारंपरिक पहनावे में सामूहिक गेर खेल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
युवक सिर पर साफा, आंखों पर रंगीन चश्में और हाथ की कलाई में रंगीन रिबन, धोती कुर्ता, पैर में घुंघरू बांधकर चार घंटे से ज्यादा समय तक सामूहिक गेर खेली। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में साहित्यिक सांस्कृतिक समिति की ओर से पिछले 22 साल से सामूहिक गेर का आयोजन किया जा रहा है।
22 साल पहले 1998 में शुरू की थी परंपरा
समिति के सचिव कांतिलाल व्यास ने बताया कि 15 मार्च 1998 को पहली बार त्रिपुरा सुुंदरी में सामूहिक गेर शुरू की थी, जो आज तक अनवरत जारी है। पिछले 22 साल से हो रही इस सामूहिक गेर के जरिये सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया जा रहा है। हालांकि इस साल बोर्ड परीक्षा होने के कारण गेर खेलने वालों की संख्या कम रही।
सामाजिक कुरीतियां मिटाने का संकल्प लिया
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में हुए इस कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियां मिटाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही सामूहिक गेर खेलने वाले युवक-युवतियाें का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भील गुलाबजी राठौड़, प्रदेश एसटी मोर्चा के हकरू मईड़ा, विजयलाल मईड़ा, लालाभाई डामोर, सचित कांतिलाल व्यास, सरपंच सुनीता बामनिया, लालसिंह, वेजाभाई, मौनी बाबा, त्रिपुरा सुदंरी मंदिर व्यवस्थापक मंडल पंचाल के दिनेश पंचाल, अंबालाल पंचाल, धुलजी पंचाल, नटवरलाल पंचाल कारीलाल पंचाल, रामूदादा, हरिओम पंचाल समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर सीआई बाबूलाल मुरारिया समेत पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
तलवाड़ा. त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में गुरुवार को गुरुवार को तीज पर सामूहिक गेर नृत्य खेला गया। जिसमें 7 हजार से ज्यादा युवक-युवतियाें ने चार घंटे तक गेर खेला।