पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatol News Rajasthan News Collective Songs Played In Traditional Costumes

पारंपरिक वेशभूषा में खेली सामूहिक गेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंग पंचमी पर घाटोल के नया बसस्टैंड के पास परिसर में शनिवार को पारंपरिक वेशभूषा पहनकर युवक-युवतियों ने सामूहिक गेर खेली। कोरोना वायरस का डर गांवों मंे भी देखा गया। शनिवार को रंगपंचमी पर सामूहिक गेर खेलने कुछ युवा मुंह पर मास्क लगाकर आए। सामूहिक गेर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खमेरा थानाधिकारी चेलसिंह, घाटोल चौकी प्रभारी रतनलाल बुनकर मय जाब्ता तैनात रहे। साथ ही कस्बे मंे ट्रैफिक व्यवस्था भी संभाली। रंगपंचमी का ग्रामीणों में खासा उत्साह रहता है। घाटोल कस्बे में शनिवार को हुए विशाल गेर नृत्य में विलवापाड़ा, घाटीवडला, नवाटापरा, लेवापाड़ा, झरकनिया, लखेरिया, हेणियापाड़ा, भूणकी घाटी, जाम्बुड़ी, नवाटापरा, बाणेशी, डूंगरीपाड़ा, बाणेशिया, घाटीपाड़ा, बोदलापाड़ा उपला, बोदलापाड़ा निचला, टेम्बापाड़ा, कानजी का गड़ा गांव के ग्रामीण गेर नृत्य में उत्साह के साथ भाग लेते हैं।

खबरें और भी हैं...