कलेक्टर ने किया बालिकागृह का निरीक्षण
बांसवाड़ा| जिला कलेक्टर कैलाश बैरवा ने शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित बांसवाड़ा शहर में स्थित मां उमा बालिकागृह का निरीक्षण किया। कलक्टर ने वहां मौजूद बालिकाओं से रूबरू होकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को नियमित साफ-सफाई, मच्छरों के लिए फोगिंग, बिस्तरों की नियमित धुलाई तथा डॉक्टरों से बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच करवाने के निर्देश दिये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अश्विन शर्मा ने जिला कलक्टर को बालिकाओं के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।