- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Collector Inspected Mother Uma Girls39 Home
कलेक्टर ने किया मां उमा बालिकागृह का निरीक्षण
जिला कलेक्टर कैलाश बैरवा ने शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित बांसवाड़ा शहर में स्थित मां उमा बालिकागृह का निरीक्षण किया। कलक्टर ने वहां मौजूद बालिकाओं से रूबरू होकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को नियमित साफ-सफाई, मच्छरों के लिए फोगिंग, बिस्तरों की नियमित धुलाई तथा डॉक्टरों से बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच करवाने के निर्देश दिये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अश्विन शर्मा ने जिला कलक्टर को बालिकाओं के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।