- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Complaint Fir Registered On 7 Including Ci Asi
सीआई, एएसआई समेत 7 पर कूटरचित एफआईआर की शिकायत की
बांसवाड़ा| मारपीट के एक प्रकरण में कूटरचित एफआईआर दर्ज करने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस जांच करेगी। मामला साल 2017 का है। फरियादी सेवना गांव के रमेश और उसके भाई पंसुलाल भील ने कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। जिसमें तत्कालीन कोतवाल सीआई शैतानसिंह, एएसआई नारायणसिंह समेत 7 जनों पर आरोप लगाया कि फरियादी भाइयों की एफआईआर दर्ज नहीं की। फरियादी के अधिवक्ता विपुल जोशी ने बताया कि सीआई और एएसआई ने एसपी के आदेश के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं। इतना ही नही, फरियादी की और से 29 दिसम्बर को पेश परिवाद के विपरीत कूटरचित इत्तला 17 जनवरी 2018 आधार बनाकर एफआईआर दर्ज की। एससी/ एसटी एक्ट और अन्य का अपराध बनने पर कोर्ट ने मामले में के आदेश दिए है। कोतवाल भैयालाल आंजना ने बताया कि कोर्ट की ऑर्डर कॉपी मिली है। परिवाद में पिपलोद के प्रभु मईड़ा, संजय मईड़ा, राजेश मईड़ा, रविन्द्र मईड़ा और एक अन्य की शिकायत की गई है।