पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा रामदेव की कथा की पूर्णाहुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रगति नगर स्थित सूर्य मंदिर में चल रही बाबा रामदेवजी की कथा की पूर्णाहुति शनिवार को हुई। वहीं रविवार को शनि महाराज की कथा और सोमवार से बुधवात तक नानी बाई रो मायरो कथा होगा। कथावाचक संत प्रेमसागर महाराज ने शनिवार को कथा में बाबा रामदेवजी और उनकी बहन से जुड़ी बातचीत का वृतांत सुनाया। कथावाचक ने कहा कि रामदेवजी की शादी होने पर उनकी बहन घर आई तो काफी मायूस दिखी। बाबा रामदेवजी ने बहन से पूछा कि क्यो दुखी हो, तो बहन सुगनाबाई ने बताया कि उसके लड़के को रास्ते में सांप ने डस लिया है जिस कारण उसकी मौत हो गई। लेकिन रामदवेजी ने पर्चा दिखाते हुए बहन से कहा कि तुम्हारे बेटे को आवाज देकर बुलाओ। सुगनाबाई ने बेटे को आवाज दी तो वह जीवित होकर वापस लौट आया। उसी तरह एक सेठ को भी किसी डाकू ने मार डाला लेकिन सेठानी ने जब बाबा रामदेवजी को याद किया तो बाबा रामदेव ने सेठजी को फिर से जीवित कर दिया। अमरजी भक्त ने बताया की रविवार को शनि महाराज की कथा की जाएगी। वहीं 16 से 18 मार्च तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक नानी बाई रो मायरो की कथा होगी।

स्वामी रामदयालजी महाराज का चातुर्मास

सागवाड़ा| अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा धाम शाहपुरा के पीठाधीश स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास भीलवाड़ा में होगा। कान्हड दास धाम रामद्वारा के अध्यक्ष सुधीर वाडेल और हरीश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रंगपंचमी मनाने के बाद आचार्य के चातुर्मास की घोषणा हुई।

बांसवाड़ा. बाबा रामदेवजी की कथा के दौरान झूमते भक्तगण
खबरें और भी हैं...