एमआई के डॉ. पगारिया के निधन पर संवेदना व्यक्त की
परतापुर| महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गवर्निंग कौंसिल मेंबर डॉ. भगवती लाल पगारिया के असामयिक निधन से संस्था में शोक छा गया। एमआई के अजीत कोठिया ने बताया कि राजसमंद निवासी डॉ. पगारिया विगत 45 वर्षों से सामाजिक सेवा कार्यों में सपरिवार लगे हुए थे।