- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Corona Appeal In Synod Do Not Touch The Step See The Teacher From Far Away
धर्मसभा में कोरोना अपील; चरण स्पर्श ना करें, दूर से ही करें आचार्य के दर्शन
बांसवाड़ा. शहर की कॉमर्शियल कॉलोनी के जैन संत भवन में राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर जी का प्रवास है। वाे प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक धर्मसभा करते हैं। एेसे में उनके काफी भक्त उनके दर्शन के लिए अाते हैं। इसकाे लेकर समाज की अाेर से उनके कमरे के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिस पर काेराेना वायरस से बचाव के लिए अाचार्य श्री के दर्शन दूर से करने की अपील की गई है।