पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Cottonseed Removed From Parents Of Children Looking For Dooj Aunt Eyes

दूज पर ढूंढ वाले बच्चों के माता-पिता का निकाला बिनौला, बुआ ने उतारी नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठीकरिया में तीन दिवसीय होली पर्व के तहत दूज के दिन बुधवार शाम लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक पर गेर खेली। दूज के दिन शाम को गेर समाप्ति के बाद ढूंढ वाले बच्चों के माता पिता और नवविवाहित जोड़ों ने होली खेली। रात काे ढूंढ वाले बच्चों के माता पिता का हनुमान मंदिर से लेकर लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक तक बिनौला निकाला गया। बैंड बाजों के साथ निकाले इस बिनौला में युवक-युवतियों ने जमकर नाच गान किया। नवजात बच्चों की बुआ ने लक्ष्मीनारायण चौक पर अगवानी कर नजर उतारी। रात को लक्ष्मीनारायण चौक और आजाद चौक में महिलाओं ने ढोल की थाप पर सामूहिक नृत्य किया। इससे पहले मंगलवार काे दोपहर में होली चौक पर पूरा गांव एकत्रित हुआ। जिन बच्चों की ढूंढ थी, उनकी माताओं ने तोरण तोड़कर होली चौक में प्रवेश किया। इसके बाद बच्चों को निराेगी अाैर स्वस्थ रहने के लिए हाेली की परिक्रमा कराई।

कर नजर उतारी। रात को लक्ष्मीनारायण चौक और आजाद चौक में महिलाओं ने ढोल की थाप पर सामूहिक नृत्य किया। इससे पहले मंगलवार काे दोपहर में होली चौक पर पूरा गांव एकत्रित हुआ। जिन बच्चों की ढूंढ थी, उनकी माताओं ने तोरण तोड़कर होली चौक में प्रवेश किया। इसके बाद बच्चों को निराेगी अाैर स्वस्थ रहने के लिए हाेली की परिक्रमा कराई।

ठीकरिया में दूज पर निकाले गए बिनौले में शामिल ढूंढ वाले बच्चों के माता-पिता।
खबरें और भी हैं...