रक्षा मंत्री ने डाॅ. रक्षा सर्राफ का किया सम्मान
बांसवाड़ा| नई दिल्ली के सुषमा स्वराज केंद्र में यूनाइटेड नेशन और नीति आयोग की ओर से महिला व उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्री राजनाथसिंह के आतिथ्य में हुआ। इसमें अंकुर शिक्षण संस्था की प्रधानाचार्या डॉ. रक्षा सर्राफ को डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।