- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Demand For Action Against The Accused Of Assault
मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
छाजा| छाजा निवासी महेश पिता कालूराम कलाल ने आनंदपुरी के महेंद्र कलाल, बापूलाल, हरिओम, हार्दिक, गणपत, मेहुल, विकास के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। महेश ने बताया कि उसके पालतू कुत्ते को किसी गाड़ी वाले टक्कर मार दी जिससे कुत्ते की मौत हो गई। घटना के बाद महेश कलाल ने कार का पीछा कर आनंदपुरी में गाड़ी को रुकवा दिया। इसके बाद वहां पर गाड़ी वाले के रिश्तेदार महेंद्र पिता रामचंद्र कलाल आदि आए और उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर छुड़वाया। मारपीट में घायल प्रार्थी महेश को सागवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।