- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Discussion About The Membership Drive In The Meeting Of Teachers Union Siyaram
शिक्षक संघ सियाराम की बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर की चर्चा
गनोड़ा। शिक्षक संघ सियाराम की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अशोक निनामा की अध्यक्षता में गनोड़ा में संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने आगामी सत्र में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से विचार विमर्श कर कार्ययोजना बनाई। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। समस्याओं को लेकर भी मंथन किया गया। इस मौके पर डायालाल यादव, श्रीपाल जैन, लक्ष्मण निनामा, लालशंकर राणा, प्रभुलाल डामोर, हरीश निनामा, राजेन्द्र बामनिया व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।