पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News District Level Training Done On Corona Virus

कोरोना वायरस को लेकर जिलास्तरीय प्रशिक्षण हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा| कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा अधिकारियों का जिलास्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हीरालाल ताबियार ने कोरोना वायरस के लिए बरती जाने वाली सावधानियों समेत चिकित्सा विभाग की मुस्तैदी पर चर्चा की। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसी भी प्रकार की कोरोना जैसा संदेह हो तो तुरंत जिला मुख्यालय पर सूचित करें। उन्होंने विदेशों से आने वाले लोंगों की भी स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बीसीएमओ को सेक्टर मीटिंगों के दौरान कोरोना संबंधित विषय पर चर्चा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दीपक निनामा, एडिशनल सीएमएचओ डॉ. हरीश कटारा, आरसीएचओ डॉ. नरेंद्र कोहली समेत सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...