- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Divisional Session Of Pulak Family Tomorrow
पुलक परिवार का संभागीय अधिवेशन कल
बांसवाड़ा। पुलक परिवार का संभागीय अधिवेशन रविवार सुबह 8 बजे काॅमर्शियल कॉलोनी स्थित संत भवन में होगा। जैन समाज कॉमर्शियल कॉलोनी के प्रवक्ता हिमांशु जैन ने बताया कि पुलक परिवार का संभागीय अधिवेशन आचार्य पुलक सागर महाराज के सान्निध्य में होगा। जिसे लेकर पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांडोत, पुलक मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हेेमंत सेठ, राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच की कार्याध्यक्ष अंजना गंगावत ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। संभागीय अधिवेशन में पुलक मंच से जुड़े देश के कोने कोने से पदाधिकारी भाग लेंगे।