पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Diwali Of Women In Upadhyay Park Said I Love You Banswara Crowd Of Selfies

उपाध्याय पार्क में महिलाओं की दिवाली, कहा आई लव यू बांसवाड़ा, सेल्फी लेने वालों की भीड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिवाली से माहौल था। क्योंकि जीर्णोद्घार के बाद उपाध्याय गार्डन खुला था और यह पहला मौका था जब गार्डन में केवल महिलाएं ही प्रवेश कर सकती थी। ऐसा बांसवाड़ा में पहली बार हुआ कि कोई गार्डन केवल उनके लिए रिजर्व कर दिया गया हो। छह माह तक काम होने के बाद उपाध्याय पार्क को रोशनी से सजाया गया, म्यूजिकल फाउंटेन, फूड प्वाॅइंट, गेम और ओपन जिम के साथ सेल्फी प्वाॅइंट, जाे महिलाओं को खूब लुभा रहा था। कई महिलाएं ग्रुप में पार्क में पहुंची। यह शहर की महिलाओं के लिए पहला म्यूजिकल नाइट का मौका था। जो नगर परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें छोटे बच्चों, महिला और युवतियों ने पार्टिसिपेट किया और फिल्मी संगीत, गजल, शायरी और डांस परफार्मेंस दी। पूरे गार्डन में सबसे खास आकर्षण का केंद्र रहा आई लव यू बांसवाड़ा, सेल्फी प्वॉइंट। जहां एक ओर महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाना था तो वहीं उनके परिजन बाहर से ही जिले की विभिन्न ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन केंद्रों की कलाकृति और आई लव यू बांसवाड़ा के साथ सेल्फी का आनंद लेते दिखे। इस विशेष मौके पर नगर परिषद की ओर से पार्क को डेकोरेशन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि इस आयोजन में इतनी अधिक महिलाएं पहुंचेंगी, इसकी कल्पना नहीं की थी। शहर के लोगों का यह उत्साह देख आज यह भी कहता हूं कि आने वाली हरियाली अमावस्या तक कागदी पिकअप वीयर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इतने समय में वहां के पार्क को भी सुंदर बनाने के साथ वहां स्वीमिंग पुल और बोटिंग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। सभी महिलाएं उस दिन कागदी पिकअप अपना समय व्यतीत कर सकेंगी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृ़ष्ट कार्य करने वाली महिला और महिला मंडल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभापति की प|ी कविता त्रिवेदी, उपसभापति सुल्ताना और डॉ मालिनी काले भी मौजूद रही।

पूर्व सभापति और सांसद को नहीं बुलाने पर वापस लौटे भाजपा पार्षद

कार्यक्रम में नगर परिषद की ओर से सभी पार्षदों को न्यौता दिया गया, लेकिन जैसे ही अतिथि पहुंचे, भाजपा के पार्षद बहिष्कार कर वापस लौटे। पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां पार्षद महावीर बोहरा ने कहा कि पार्क को जो विकास किया बहुत अच्छा काम है। लेकिन इस सभापति ने इस कार्यक्रम का कांग्रेसी करण किया है। मंत्री को बुलाया वो हमारे स्थानीय विधायक भी है, लेकिन उन्होंने हमारे यहां के जो सांसद है उनकाे न तो बुलाया, न निमंत्रण दिया। सभी कांग्रेसी विधायकों को बुलाया जो हमारे क्षेत्र के नहीं है। पार्क का टेंडर पिछले बोर्ड में हुआ था। हमारी जो सभापति थी उन्हें भी नहीं बुलाया गया। 3 महीनों में उन्होंने काेई भी काम नहीं किया, ये सारे काम पिछले बोर्ड के स्वीकृत है। इनकी ओर से रिटायर हुए एक्सईएन दिलीप गुप्ता को डूंगरपुर से यहां लगा दिया है, भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह राव ने कहा कि महिला दिवस पर पूर्व सभापति को नहीं बुलाकर साबित कर दिया कि कांग्रेस महिला विरोधी है।

शहर की जनता ने विकास का भरोसा करके हमें जिताया है। जिस दिन शहर की जनता को लगेगा कि हम काम नहीं कर पा रहे हैं, उस दिन हम खुद ही पद छोड़ देंगे। इस बीच अगर कोई बहिष्कार करता है तो हमें इसकी कोई परवाह नहीं।
जैनेंद्र त्रिवेदी, सभापति

लोकापर्ण कार्यक्रम में इन्होंने भी किया संबोधित

शुरुआत में राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया और सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने विधिवत पूजन अर्चन कर इसका उद्घाटन किया। राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा कि शहर का विकास हमारी प्राथमिकता है। पंचायतीराज चुनाव के बाद हम दो पहिया गाड़ी पर सभापति के साथ शहर की हर गलियों में घूमते रहेंगे। हर गली में जो संभावना होगी वहां वह विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कांग्रेस के बोर्ड में भी विकास के काम हुए। लेकिन फिर क्या कारण रहे कि जनता ने हमें नहीं चुना, वो मैं नहीं कह सकता। कांग्रेस की सरकार बनी, सभापति बने, हमनें फिर शहर के विकास के काम शुरू किए। चाहे वो शहर की सड़कें हो या पार्क। विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि इस पार्क से शहरवासियों को लाभ मिलेगा, अन्य क्षेत्र से भी जनता आएगी। इस अवसर पर एक्सईएन दिलीप गुप्ता, जेईएन विजय दांतला द्वारा पार्क की डिजाइन से लेकर वर्तमान मूर्त रूप देने में पूरा सहयोग रहा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, एसपी केसरसिंह शेखावत, पूर्व जिलाप्रमुख रेशम मालवीया, पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा, पूर्व विधायक कांता भील, पूर्व सभापति राजेश टेलर, पार्षद राकेश सेठिया आदि मौजूद थे।

गौरीशंकर उपाध्याय पार्क में सेल्फी लेती महिलाएं और युवतियां।

बांसवाड़ा. लोकापर्ण कार्यक्रम में संबोधित करते सभापति और अन्य।

बांसवाड़ा. शहर के गौरीशंकर उपाध्याय पार्क में रात को मौज मस्ती करते बच्चे।
खबरें और भी हैं...