- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Don39t Look Bad Don39t Listen Don39t Say Bad Message
बुरा मत देखाे, बुरा मत सुनो- बुरा मत बोलो का संदेश
शिक्षा नगरी**
बांसवाड़ा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और दांडी यात्रा वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को भारतीय विद्या मंदिर में संस्थान सचिव निर्मला चेलावत, जिलास्तरीय गांधी दर्शन कमेटी के सह संयोजक विकेश मेहता के मुख्य आतिथ्य, ब्लॉक संयोजक बुरहानी रतलामी, सह संयोजक मयंक जैन, अभिषेक वैष्णव के विशिष्ट
अातिथ्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई।
मुख्य अतिथि मेहता ने कस्तूरबा गांधी और महात्मा गांधी की आत्मीयता व आपसी सहयोग के प्रसंग को सुनाया। डॉ. नागेंद्रसिंह विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दांडी मार्च की झांकी के सामने बुरा मत देखाे, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो का संदेश दिया। प्रशिक्षणार्थी खुश्बू जोशी ने वैष्णव जन तो भजन प्राध्यापिका दक्षा त्रिवेदी व प्रशिक्षणार्थियों के समूह ने रामधुन सुनाई। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका वनिता जोशी ने किया और बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विशाल उपाध्याय ने आभार जताया।