पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डाॅ. रक्षा सर्राफ का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉ. रक्षा सर्राफ

बांसवाड़ा| नई दिल्ली के सुषमा स्वराज केंद्र में यूनाइटेड नेशन और नीति आयोग की ओर से महिला व उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्री राजनाथसिंह के आतिथ्य में हुआ। इसमें अंकुर शिक्षण संस्था की प्रधानाचार्या डॉ. रक्षा सर्राफ को डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, संयुक्त राष्ट्र की सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी, यूनिसेफ भारत की प्रमुख यासमीन अली हक, वरिष्ठ सलाहकार ऐना रॉय मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पुरस्कार पाने वाली महिलाओं ने सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों से पार पाते हुए उद्यमिता शब्द को पुनर्भाषित व परिष्कृत किया। इस दौरान प्रसंग सर्राफ ने नीति आयोग के पदाधिकारियों को मां त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर भेंट की।
खबरें और भी हैं...