पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Partapur News Rajasthan News Dr Kapil Pandya Of Arthuna Lectures In Lucknow

अरथूना के डॉ. कपिल पंड्या ने लखनऊ में दिया व्याख्यान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालाजी अवतार मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ द्वारा जेहता मॉल लखनऊ उत्तर प्रदेश में मधुमेह किडनी रोग विषय आधारित व्याख्यान में उपखंड के अरथूना में कार्यरत चिकित्सक डॉ. कपिल पंड्या का चयन हुआ। लखनऊ में आयोजित व्याख्यान को संबोधित करते हुए में डॉ कपिल पंड्या ने कहा कि आज की जीवन शैली मधुमेह को आमंत्रित कर रही है जिससे अपने व्यवहार कार्यशैली में परिवर्तन लाना अत्यधिक आवश्यक है। अन्यथा धीरे-धीरे हम पीढ़ी दर पीढ़ी इस बीमारी से ग्रसित रहेंगे। जिससे अंत में हमारे किडनी को भारी नुकसान होता है और जीवन समाप्त हो जाते हैं। डॉ पंड्या ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर भी अपने वक्तव्य में कहा कि कन्या भू्रण हत्या को रोकने के लिए समाज में लोगों को समझाना पड़ेगा और विचारधारा को बदलना पड़ेगा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. वीपी सिंह व अध्यक्ष सीपी मेडिकल काउंसिल के डायरेक्टर डॉ. प्रवीण चाैधरी थे।

डॉ. कपिल पंड्या
खबरें और भी हैं...