- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Dr Tarun Will Answer Questions In The Workshop
कार्यशाला में डॉ. तरुण देंगे सवालों के जवाब
आज के दौर में निःसंतानता का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है, इसके पीछे अधिक उम्र में शादी, असंतुलित खान-पान, प्रदूषण, मानसिक परेशानी, धूम्रपान आदि प्रमुख कारण है। निसंतान दंपतियों में अलग-अलग परेशानी देखने को मिलती है जिनमें अनियमित माहवारी, माहवारी का बन्द होना, पति में शुक्राणु का ना होना या कम होना, अण्डे नहीं बनना, ट्यूब ब्लाक होना, ट्यूब में टी.बी. का होना, बच्चेदानी में बनावट की खराबी होना और पूर्व में आई.यू.आई. एवं आई.वी.एफ. फैल होना। क्या है इन सभी स्थितियों में इलाज संभव है?, क्या है टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया? इन सभी अहम सवालों का जवाब आमजन को दैनिक भास्कर नॉलेज सीरिज के तहत रविवार को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक बांसवाड़ा के एमपीके गर्ल स्कूल जैन मंदिर के सामने हाउसिंग बाेर्ड में होने वाली कार्यशाला में मिलेंगे। वर्कशॉप में नि:संतानता विशेषज्ञ एवं आरके हॉस्पिटल एवं सेंटर के निदेशक डा. तरुण अग्रवाल नि:संतानता से जुड़े सवालों का जवाब देंगे साथ ही ये भी बताएंगे नि:संतानता का निवारण कैसे होगा। कार्यशाला के बाद निसंतान दंपत्ति अपनी पुरानी रिपोर्ट के साथ विशेषज्ञ डा. तरुण अग्रवाल से मिल कर निशुल्क परामर्श ले सकते है।
भास्कर नॉलेज सीरिज के तहत आयोजित इस कार्यशाला में दूर होगा नि:संतानता से जुड़ा भ्रम: कार्यशाला में निःसंतानता से जुड़ी भ्रांतियां दूर की जाएगी। डाॅ. तरुण अग्रवाल ने बताया कि दंपत्ति संतान के लिए अपना अमूल्य समय देवी-देवताओं एवं टोने टोटके करने में खराब कर देते है। अतः सभी निसंतान दंपत्तियों के लिए यह सलाह है कि वे समय रहते अनुभवी निःसंतानता विशेषज्ञ की सलाह ले। आज के समय में आधुनिक तकनीक में से निसंतानता इलाज संभव है। उक्त कार्यशाला में बांझपन का जरूरत के अनुसार संभावित इलाज कराने, दूरबीन से आॅपरेशन, आई.यू.आई., आई.वी.एफ. आदि एडवांस तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।