- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Electricity Scorched In Mota Village Due To Electric Shock
मोटा गांव में बिजली के पोल पर चढ़ा युवक करंट लगने से झुलसा
गनोड़ा| मोटा गांव में एक युवक आवेश में आकर बिजली के पोल पर चढ़ गया, जिससे करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के अनुसार मोटा गांव निवासी सुखलाल पुत्र शंकर किसी बात को लेकर आवेश में आकर मंगलवार रात करीब 9 बजे बिजली के पोल पर चढ़ गया। पोल पर चढ़ने के बाद उसने तार को अपने हाथ में पकड़ लिया। तार को हाथ में पकड़ते ही उसे जोर का झटका लगा और वह पोल से ही उछल कर नीचे आ गिरा। करंट लगने से सुखलाल का दाहिना हाथ एवं दाहिना पैर बुरी तरह से झुलस गया था। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से गनोड़ा अस्पताल लेकर आए। हालत ज्यादा गंभीर होने पर बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल रैफर किया गया।