- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Emphasis On Promotion Of Girl Child Education And Women Empowerment
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया
समग्र शिक्षा अभियान बांसवाड़ा और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को अध्यापिका मंच का सम्मेलन हुआ।
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी बालिका शिक्षा भूपेश पंड्या ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। आज की नारी ने विज्ञान, राजनीति, समाज, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कई मुकाम हासिल कर चुकी है। फाउंडेशन की फेलोशिप फातिमा जौहर के नेतृत्व में मंच की सक्रिय कार्यकर्ताओं ने महिला स्वास्थ्य, आत्म सुरक्षा, रोजगार, समानता, जेंडर संवेदनशीलता जैसे अहम मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। ब्लॉक बालिका शिक्षा प्रभारी सीमा अधिकारी ने सभी को स्कूलों में सक्रिय रूप से काम करते हुए इसके संवैधानिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे सत्र में अध्यापिका राजू मीना ने मंच की विभिन्न गतिविधियों और आरपी वाटिका पंड्या ने उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मंच की अध्यापिकाओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिक्षाविद् मोहनदास वैष्णव ने महिालाओं का समाज में स्थान और उनके बखान पर आधारित रोचक
कविता प्रस्तुत की।
बांसवाड़ा. कार्यक्रम में मौजूद सक्रिय कार्यकर्ता।