पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Energy Department Sent Letter To Explore Possibility Of Setting Up Power Plant In Sagwara

ऊर्जा विभाग ने सागवाड़ा में बिजलीघर स्थापना की संभावना तलाशने के लिए पत्र भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान ट्राइबल एरिया विकास समिति के अध्यक्ष गोपीराम अग्रवाल ने डूंगरपुर से रतलाम वाया बांसवाड़ा रेल परियोजना का रुका हुआ काम शुरू करवाने ऊर्जा और रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजा।

जिस पर ऊर्जा विभाग भारत सरकार की ओर से नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमेन और मेनेजिंग डायरेक्टर को पत्र भेजकर सागवाड़ा में माही नदी के किनारे केंद्र सरकार की ओर से कोयला आधारित बिजली घर स्थापना की संभावना तलाशने को कहा। पत्र में बताया कि एनटीपीसी इस संबंध में क्षेत्र का सर्वे करवा कर क्या किया जा सकता है इसकी रिपोर्ट बना कर ऊर्जा विभाग को दे। गौरतलब है कि इस संबंध में जहंा सांसद कनकमल कटारा ने लोकसभा में रेल परियोजना का काम प्रारंभ करने का मुद्दा मुखरता से उठाया था। साथ ही उन्होंने इससे पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मुद्दे को लेकर सागवाड़ा यात्रा के दौरान चर्चा की थी और केंद्रीय बजट के बाद लोकसभा अध्यक्ष और रेल मंत्री ने राजस्थान के सांसदों की खास तौर से मीटिंग भी ली थी। जिसमें भी डूंगरपुर से रतलाम वाया बांसवाड़ा रेल परियोजना का रुका हुआ निर्माण कार्य शुरू करवाने को लेकर सांसद कनकमल कटारा ने पुरजोर मांग उठाई थी। वहीं इस मामले में गोपीराम अग्रवाल ने ऊर्जा और रेल विभाग के मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर ये अनुरोध किया था कि राजस्थान सरकार दानपुर और फेफर में कोयला बिजली घर नहीं लगा पा रही है तो मध्यप्रदेश के खंडवा और गुजरात के माही नदी किनारे वाकनबोरी की तर्ज पर केंद्र सरकार नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम केंद्र सरकार का बिजली घर स्थापित करे। जिससे कि रेलवे को रतलाम से सागवाड़ा तक का भाड़ा अधिक मिले और रेलवे को यात्रा भाड़े के साथ माल भाड़े का भी लाभ हो। अग्रवाल ने कहा कि यदि सांसद कटारा सागवाड़ा में माही नदी के किनारे एनीकट और थर्मल पावर प्लांट स्वीकृत करवा लेते हैं तो रेल तो बोनस में आ जाएगी।

खबरें और भी हैं...