- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Explain The Measures Of Rescue From Corona In The Gram Sabhas Asked To Inform The Suspect
ग्राम सभाओं में कोरोना से बचाव के उपाय बताए, संदिग्ध की सूचना देने के लिए कहा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का रविवार को अहम दिन रहा। यह पूरा दिन स्वास्थ्य कार्मिकों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बरती जानी वाली सावधानियों को बताकर व्यतीत किया। जिलेभर में महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा विभाग की ओर से एएनएम, आशा और अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों ने को राेना से बचाव के लिए पैम्पलेट का वितरण किया। साथ ही इस वायरस से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ हीरालाल ताबियार ने बताया कि ग्राम सभा में कोरोना से बचाव के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें यह शामिल है। खांसते समय हाथ के स्थान पर रूमाल या टिश्यू पेपर का प्रयोग करे। हाथ मिलाने से बचें।
1. कोरोना वायरस एक वायरसों का परिवार है, जो आमतौर पर सर्दी के वातावरण में फैलता है। कफ, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, नाक से पानी आना व गले में खराश इत्यादि इसके लक्षण है। यह होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
2. हमें कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने व किसी दूसरे व्यक्ति के चेहरे को छूने से बचना चाहिए।
3. खान पान की सामग्री, कप और तोलियां आदि को किसी दूसरे से साझा नहीं करें।
4. बुखार जैसी स्थिति पर यात्रा टालना बेहतर रहेगा। पशु बाजारों के आसपास भी भ्रमण नहीं करना चाहिए।
5. आमजन को बचाव हेतु समय-समय पर 20 सैकंड तक हाथ धोने चाहिए।
6. भीड़भाड़ वाले स्थान पर मास्क पहनने से इस वायरस से बचा जा सकता है। सार्वजनिक स्थान पर खास्ते हुए व्यक्ति से दूर रहें।