- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Fagotsav Celebrated By Women Put A Mask On The Face And Gave A Message Of Rescue From Kareena
महिलाओं ने मनाया फागोत्सव, चेहरे पर मास्क लगाकर दिया काेराेना से बचाव का संदेश
शहर के खाटू वाले श्याम बाबा मंदिर परिसर में महिला मंडल की सदस्याओं ने फागोत्सव मनाया। वहीं इस दौरान लायनेस क्लब की महिलाओं ने चेहरे पर मास्क लगाकर कोरोना वायरस से बचाव करने का संदेश दिया। क्लब की विनिता शर्मा ने बताया कि श्याम बाबा के मंदिर पर रंगबिरंगे परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने राधा कृष्ण का पात्र निभाने वाली महिलाओं के साथ परंपरागत नृत्य किए और इस दौरान फागोत्सव के तहत होली के गीत गाए। ढोलक और मंजीरों की ताल में फागोत्सव मनाए जाने का दौर काफी देर तक चला। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, उषा जैन, भुवनेश्वरी मालाेत,डाॅ. कमला कैल्ला, साक्षी दक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
खाटूश्याम बाबा मंदिर में फागोत्सव मनाती महिला मंडल की सदस्याएं।
चेहराें पर मास्क लगा कर दिया काेराेना वायरस से बचाव का संदेश।