- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Fagotsav Celebrated In Satyanarayana Temple Holi Played With Flowers
सत्यनारायण मंदिर में मना फागोत्सव भगवान के संग फूलों से खेली होली
शहर के सत्यनारायण मंदिर में मेवाड़ा चौबीसा ब्राह्मण समाज और श्री सत्यनारायण कीर्तन मंडल की ओर से गुरुवार को फागोत्सव मनाया। इसमें फाग गीत गाए और भगवान संग फूलों की होली खेली। इसमें महिला पुरुष फाग गीतों और भजनों पर नाचते नजर आए। फागोत्सव में गजेंद्र पंड्या, कृष्णा भाई, हरबंस नागर, माधव जोशी, महेंद्र जोशी, नटवरलाल शर्मा, चन्द्र कान्त कंसारा, नंदकिशोर वैष्णव, अमृतलाल सनाढ्य एवं कपिल जोशी सहित फाग रसिकों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। जिसमें अलग अलग होली के गीत से हर कोई झूमने को मजबूर हो गए। ढोलक पर संगत कन्हैयालाल राव ने की। यह जानकारी फाग मंडल के सचिव कपिल जोशी ने दी। इधर, वागड़ अंचल में फाल्गुन कृष्ण पक्ष में 15 दिवसीय की यह कीर्तन परंपरा करीब 60 वर्ष पुरानी है। जिसमें नगर के समस्त कीर्तन-सत्संग मंडल सामूहिक रूप से फाग भजन गाते हुए अलग अलग परंपरागत मंदिरों में भगवान के साथ फूलों की होली खेलते है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं भी सम्मिलित होती है। शुक्रवार को शाम 7 बजे से 9 बजे तक श्री रघुनाथ-जी मन्दिर, पीपली चौक और रात्रि 9 से 11 बजे तक श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, महालक्ष्मी चौक में फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
ने की। यह जानकारी फाग मंडल के सचिव कपिल जोशी ने दी। इधर, वागड़ अंचल में फाल्गुन कृष्ण पक्ष में 15 दिवसीय की यह कीर्तन परंपरा करीब 60 वर्ष पुरानी है। जिसमें नगर के समस्त कीर्तन-सत्संग मंडल सामूहिक रूप से फाग भजन गाते हुए अलग अलग परंपरागत मंदिरों में भगवान के साथ फूलों की होली खेलते है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं भी सम्मिलित होती है। शुक्रवार को शाम 7 बजे से 9 बजे तक श्री रघुनाथ-जी मन्दिर, पीपली चौक और रात्रि 9 से 11 बजे तक श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, महालक्ष्मी चौक में फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
सत्यनारायण मंदिर में फागोत्सव के दौरान भजन करते भक्तगण।