पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Family Went To Get Treatment For Son Jewelry Stolen Worth Five And A Half Million

बेटे का इलाज कराने गया परिवार पीछे से साढ़े पांच लाख के जेवर चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमालय नगर में सुने मकान से आठ तोले सोने, 4 किलो चांदी के जेवर चोरी

बांसवाड़ा | हिमालय नगर में एक सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। विनीत जोशी परिवार के साथ बेटे का इलाज कराने गए थे। पीछे से चोर मकान में ताल तोड़कर घुसे और 8 तोले सोने के जेवर और 4 किलो से ज्यादा चांदी के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित विनीत ने कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वारदात 21 फरवरी की रात की है। जिसका पता 22 फरवरी को पड़ोसियों ने विनीत को दी। विनीत बैंक कर्मचारी है। बेटे के इलाज के लिए वह प|ी और सासु के साथ अहमदाबाद गया था। पीछे से चोरी हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर अगले दिन घर लौटा और देखा तो चोर अलमारी खाेलकर भीतर रखे 8 से 9 तोला सोने के जेवर और 4 किलो के करीब चांदी के जेवर चुरा लिए। तिजोरी में 2 हजार के करीब नकदी भी थी।
खबरें और भी हैं...