पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Father39s Body At Home Daughter Fulfills Her Dream 8th Board Exam

घर में पिता का शव, उनका सपना पूरा करने बेटी ने दी 8वीं बोर्ड की परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोर्ड के इम्तिहान का तनाव हर बच्चों पर देखा जा सकता है, लेकिन इसी तनाव से उबारने का काम करता है माता-पिता का भरोसा। लेकिन शहर की एक बेटी जब गुरुवार को दोपहर में कक्षा 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची तो उसे उसके पिता का आशीर्वाद भी नसीब नहीं हुआ। क्योंकि धुलंडी पर सड़क हादसे में घायल उसके पिता ने उदयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 15 साल की दीया पुत्री भरत कंसारा खांदू कॉलोनी की ओनिक स्कूल की छात्रा है। जिसका परीक्षा केंद्र महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खांदू कॉलोनी में था। गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे बोर्ड की परीक्षा थी, लेकिन ठीक एक घंटे पहले ही उदयपुर में पिता भरत कंसारा का निधन हो गया। इसके बावजूद दीया परीक्षा देने पहुंची, क्योंकि उसके पिता का सपना था कि वह पढ़े और आगे बढ़े। दीया के प्रिंसीपल दिनेश पंड्या ने बताया कि उसके पिता भरत कंसारा धुलंडी के दिन दुपहिया वाहन से उदयपुर लिंक रोड पर गुजर रहे थे, लेकिन वाहन डिवाइडर से टकरा गया और वो नीचे गिरे। जिससे वो गंभीर घायल हो गए थे। जिनका इलाज उदयपुर में चल रहा था। शाम को 6 बजे शव को लेकर परिजन बांसवाड़ा पहुंचे, जिसके बाद दाह संस्कार किया गया।

8वीं बाेर्ड की परीक्षा देकर निकलती दीया कंसारा।
खबरें और भी हैं...