पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Father39s Body Was In The House Daughter Allowed To Fulfill Her Dream Test Of Board

घर में पिता का शव था, बेटी ने उनका सपना पूरा करने दिया बोर्ड का इम्तिहान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओनिक स्कूल की 8वीं की छात्रा खांदू कॉलोनी मॉडल स्कूल में परीक्षा देने पहुंची

बोर्ड के इम्तिहान का तनाव हर बच्चों पर देखा जा सकता है, लेकिन इसी तनाव से उबारने का काम करता है माता पिता का भरोसा और उनकी प्रेरणा। लेकिन शहर की एक बेटी जब गुरुवार को दोपहर में कक्षा 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची तो उसे उसके पिता का आशीर्वाद भी नसीब नहीं हुआ। क्योंकि सड़क हादसे में घायल उसके पिता ने उदयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

15 साल की दीया पुत्री भरत कंसारा खांदू कॉलोनी में कक्षा 8वीं की छात्रा है। जिसका परीक्षा केंद्र खांदू कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में था। गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे बोर्ड की परीक्षा थी, लेकिन ठीक एक घंटे पहले ही उदयपुर में पिता भरत कंसारा का निधन हो चुका था। पिता के खोने के गम में दीया को परिजनों ने हिम्मत दी तो वो परीक्षा देने पहुंची। तब तक परिजन भी शव को उदयपुर से बांसवाड़ा लाने में जुटे रहे। परीक्षा से छूटने के बाद दीया ने बातचीत में बताया कि उसके पिता का ही सपना था कि वो पढ़ लिखकर आगे बढ़े और अच्छा नाम कमाए, इसलिए इसी से ही हिम्मत मिली की परीक्षा देनी है।

लिंक रोड पर हादसे में हुए घायल : दीया के प्रिंसीपल दिनेश पंड्या ने बताया कि उसके पिता भरत कंसारा दुपहिया वाहन लेकर उदयपुर लिंक रोड पर धुलंडी के दिन गुजर रहे थे, लेकिन किसी कारण से वाहन डिवाइडर से टकरा गया और वो नीचे गिरे। जिससे वो गंभीर घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने मदद कर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रैफर कर दिया।

दीया के परिजन उदयपुर के गीतांजली अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे, वहां इलाज के दौरान ही उनकी गुरुवार को मौत हो गई। शाम को 6 बजे शव को लेकर परिजन बांसवाड़ा पहुंचे, जिसके बाद दाह संस्कार किया गया।

पिता की मौत के बाद भी 8 वी बाेर्ड कि परीक्षा देने पहुंची छात्रा दीया।
खबरें और भी हैं...