- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Follow Systematic Work Style To Achieve Success In Life Acharya
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित कार्यशैली अपनाएं: आचार्य
काॅमर्शियल कॉलोनी जैन मंदिर में जैन धर्मावलंबियों को जीवन में सफलता के सूत्र बताते हुए आचार्य पुलक सागर महाराज ने कहा कि जीवन में कायाकल्प के लिए व्यवस्थित होना जरूरी है। आचार्य श्री ने कहा कि जीवन में सफलता पाना हंसी खेल नहीं है वरन ये तो चरणबद्ध ढंग से व्यवस्थित कार्यशैली बनाकर और उसी के अनुरूप कार्य करने से ही मिलती है। जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है और अध्यात्म के लिए प्रभु की भक्ति जरूरी है। कुछ नहीं करने से कुछ करना बेहतर है ये बात धर्म में लागू नहीं होती है। प्रभु की पूजा में पूजा के द्रव्य और मन के भाव शुद्ध होने जरूरी हैं। आचार्य श्री ने कहा कि हमारे जीवन में चलता है नाम शब्द ही अव्यवस्थाओं को बढ़ावा देता है।
आचार्य ने कहा जीवन में इन सूत्रों को अपनाओ
आचार्य पुलक सागर महाराज ने जीवन में सफलता के लिए कुछ सूत्रों को अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लिखना, सही लिखना, व्यवस्थित रहना, अच्छा खाना, व्यवस्थित खाना, सही काम कराे, व्यवस्थित काम कराे, लड़ाे, सही बात के लिए लड़ाे। जब तक अव्यवस्था रहेगी तब तक व्यवस्था नहीं बन पाएगी। इसलिए जीवन में अव्यवस्थाअाें काे दूर कर व्यवस्था काे प्राथमिकता दें। शाम काे अानंद यात्रा हुई जिसमें आचार्यश्री ने मनोविनोद के साथ धर्म और जीवन संबंधी संदेश दिए।
उसी के अनुरूप कार्य करने से ही मिलती है। जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है और अध्यात्म के लिए प्रभु की भक्ति जरूरी है। कुछ नहीं करने से कुछ करना बेहतर है ये बात धर्म में लागू नहीं होती है। प्रभु की पूजा में पूजा के द्रव्य और मन के भाव शुद्ध होने जरूरी हैं। आचार्य श्री ने कहा कि हमारे जीवन में चलता है नाम शब्द ही अव्यवस्थाओं को बढ़ावा देता है।
धर्म समाज संस्था
आचार्य पुलक सागरजी।
बांसवाड़ा. कॉमर्शियल कॉलोनी में आचार्य पुलक सागरजी की धर्म सभा में प्रवचन सुनते जैन समाजजन।