- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Four Injured Dogs Including 6 Year Old Lokesh Injured In Attack
6 साल के लोकेश समेत चार जने कुत्तों के हमले में जख्मी
कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। शहरी इलाके में नगर परिषद की ओर से कुत्तों को पकड़वाना शुरू कर दिया गया है लेकिन कुत्तों की तादाद के आगे अभी भी यह नाकाफी साबित हो रहा है। ताजा मामले में शुक्रवार को चार जने कुत्तों के हमले में घायल हो गए। यादव मोहल्ले में 6 साल के लोकेश पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जख्मी लोकेश को परिजन एमजी अस्पताल लेकर आए और उपचार कराया। इसी प्रकार धामनिया में 12 साल की बालिका गुडिया भी कुत्ते के हमले में जख्मी हो गई। जौलाना से कैलाशसिंह और काकरा डूंगरी से प्रवीण को भी कुत्ते के हमले में घायल होने पर एमजी अस्पताल लाया गया।
मासूमों में कुत्तों के बढ़ते हमले ने चिंता बढ़ा दी है। कई हमलों में बच्चे तब कुत्तों के हमले में घायल हुए है जब वह आंगन में अकेले खेल रहे थे। ऐसे में परिजनों को बच्चों अकेले छोड़ने से बचना चाहिए या फिर नजर रखनी चाहिए। इधर, पशु विशेषज्ञों के अनुसार बदलते मौसम के कारण कुत्ते ज्यादा आक्रोशित हो गए हैं। इसी वजह से लोगों पर हमला कर रहे हैं।