- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Free Aadhaar Enrollment Of Children Up To 5 Years In The District
जिले में 5 वर्ष तक के बच्चों का निशुल्क आधार नामांकन
राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के तत्वावधान में जिले के 0-5 वर्ष के बच्चों का निशुल्क आधार नामांकन करने के लिए चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट (सीईएलसी) सेवा का गुरुवार को नगर परिषद् सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने शुभारंभ किया। इसके लिए जिलें में ई-मित्र धारकों को सीईएलसी ऑपरेटर बनाया गया है। इन ऑपरेटरों द्वारा आंगनबाड़ी तथा घर-घर जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार नामंाकन निशुल्क किया जाएगा। गुरुवार को बांसवाड़ा शहर के ई-मित्र धारक सोनू वसीटा, रंजय कुमार सिंह पंचायत समिति तलवाड़ा, बागीदौरा और घाटोल के ई-मित्र धारक क्रमशः नीलेश सोमपुरा, भूपेश मेहता, नीलम जैन व विक्रम बरोड को सभापति ने डिजिटल किट वितरित किए। यह जानकारी डीओआईटी के संयुक्त निदेशक योगेश कुमार ने दी।