- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News Free Heart Disease Screening And Counseling Camp In Garhi Today
गढ़ी में निशुल्क हृदय रोग जांच व परामर्श शिविर आज
तरुण क्रांति मंच व जील हॉस्पिटल सागवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क हृदय रोग, चर्म रोग, आंख, नाक, गला व शिशु रोग संबंधित चिकित्सा एवं परामर्श शिविर रविवार को नेल्सन पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल गढी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता कमलेश कुमार जैन ने बताया कि शिविर में डॉ. राजेंद्र सिंह फिजिशियन (ह्दय रोग), डॉ हर्षद पीपलिया (हड्डी रोग), डॉ. किरण कुमार जागी (चर्म रोग), डॉ शशिराज (आंख नाक गला रोग), डॉ सुनीता अजमेरा( शिशु रोग) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर पूर्व तैयारी बैठक संदीप जैन अध्यक्ष, संजय एन दोसी, कमलेश जैन, दीपाली रोकड़िया व डॉ फखरी वोहरा के निर्देशन में मनीष भरड़ा को कार्यक्रम प्रभारी व डॉ यश जैन, विशाल दोसी, संजय भावसार, नीतेश कोठारी, श्वेता पारीख, अर्पिता कोठारी, प्रवीणा जैन, सुषमा जैन व सुमित्रा बामनिया को चिकित्सा प्रभारी नियुक्त किया गया।