- Hindi News
- National
- Ghatol News Rajasthan News Geetasar Winner And Misbah Khan Runners Up In Bhajan Competition
भजन स्पर्धा में गीतासार विजेता आैर मिस्बाह खान उपविजेता
शिक्षा नगरी
घाटोल| ब्लाॅक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर उदाजी का गड़ा, घाटोल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गीतासार विजेता और मिस्बाह खान उपविजेता रही। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में राजा बुनकर सरस्वती विद्यालय विजेता और रेखा खराडी उप विजेता रहे। महाविद्यालय स्तर पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रियराजसिंह विजेता और आदिल हुसैन उपविजेता रहे। गांधी भजन प्रतियोगिता लविना सोनी सरस्वती महाविद्यालय विजेता और नवयुगराजसिंह उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक विनोद कुमार, जलज अधिकारी रहे।