पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Gold Became Cheaper By 5 Thousand Rupees In 13 Days

13 दिन में 5 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को साेना जेवराती 40 हजार 950 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका

कोरोना वायरस का असर बाजार में भी दिखने लगा है। सोना चांदी के भाव में हर दिन उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है। जेवराती व्यापारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते बाजार भाव स्थिर नहीं हो रहा है। जिसमें सोना चांदी पर भी खास प्रभाव दिखाई दे रहा है। शनिवार को सोने में 3500 रुपए कीमत नीचे गिर गई, जो पिछले पांच महीनों में सबसे कम दाम देखे गए हैं। हर दिन 1000-1500 रुपए उतार चढ़ाव हर दिन हो रहा है। व्यापारियों के मुताबिक जहां बांसवाड़ा जिले में हर दिन 10 किलो सोने यानी करीब 4 करोड़ की बिक्री हो रही थी। वहीं इन 10 दिनों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। अब दिन में करीब 2 किलो यानी 1 करोड़ रुपये की ही बिक्री हो रही है। शनिवार को साेना जेवराती प्रति 10 ग्राम 40 हजार 950 रुपए बिका। वहीं शुद्ध साेने के दाम 41 हजार 810 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। जहां पिछले दिनों साेने के दाम 44 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम हाे गए थे, जिससे बाजार में साेने के जेवरों की बिक्री काफी कम हो गई थी। सराफा एसोसिएशन के संरक्षक पवन कुमार जैन ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में सोना जेवराती के दाम अचानक 45 हजार रुपए प्रति दस ग्राम हाेने से जेवरों की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक कमी अाई थी और इसका बुरा असर बाजार पर भी पड़ा था वहीं सराफा व्यापारी सनत कुमार जैन ने बताया कि सोने के दामों में कमी आना बाजार के लिए अच्छा संकेत है और इससे सोने से बने आभूषणों की बिक्री में दिनों दिन बढ़ोतरी होगी।

चांदी के दाम में करीब 7 हजार की गिरावट: साेने के साथ चांदी के दामाें में भी कमी अाई है। सोना चांदी के व्यापारियों के मुताबिक चांदी में अभी तक 7 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है। जहां एक सप्ताह पहले चांदी के भाव 48 हजार 500 रुपए थे। वहीं शनिवार को चांदी 41 हजार 600 रुपए प्रति किलो हो गए। व्यापारियों का मानना है कि अब मार्च से जून तक शादी का सीजन शुरू होगा। जिसमें यहां के आदिवासी इलाकों में सोने के बजाय चांदी ज्यादा खरीदारी होती है, लेकिन अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ी। मार्च के आखिर तक खरीदारी में तेजी आ जाएगी। साथ ही कोरोना वायरस के प्रकोप के खत्म होने के बाद सोने और चांदी के दामों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।
खबरें और भी हैं...