- Hindi News
- National
- Mor News Rajasthan News Gram Panchayat Level Child Protection Committees Restructured
ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों का किया पुनर्गठन
राेहनवाड़ी| ग्राम पंचायत सालिया रोहनवाड़ी और सेंडनानी में स्वयंसेवी संस्था कट्स मानव विकास केंद्र द्वारा संचालित चाइल्ड राइट्स परियोजना के तहत सरपंच वीरेंद्र कटारा, उर्मिला बारिया, कमलाशंकर मछार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों का पुनर्गठन किया गया। जिसमें बाल संरक्षण समितियों के सदस्यों जैसे ग्राम विकास अधिकारी, समस्त वार्डपंच, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, बीट कांस्टेबल, आगनबाड़ी कार्यक्रता, दो-दो बाल प्रतिनिधि एवं दो-दो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समिति गठन के दौरान कट्स संस्था के प्रोग्राम मैनेजर मदनलाल कीर ने चाइल्ड राइट्स इन राजस्थान परियोजना की संक्षिप्त जानकारी एवं परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यो तथा बाल सरंक्षण के मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। कट्स संस्था के कल्सटर काॅर्डिनेटर किशनदास, सूरजमल मकवाना एवं लक्षमण लाल डामोर ने बाल सरंक्षण समितियों के गठन के उद्देश्य एवं समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। इस दौरान उपर्ययुक्त पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी सरला, ललित लबाना एवं शंकरलाल खांट ने बैठक का संचालन एवं आभार व्यक्त किया।