- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Head Constable Madansingh Arrested After Taking Bribe
रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ हैड कांस्टेबल मदनसिंह निलंबित
बांसवाड़ा| 5 हजार की रिश्वत लेते गढ़ी थाने में रंगेहाथ गिरफ्तार हुए हैड कांस्टेबल मदनसिंह को एसपी केसरसिंह शेखावत ने निलंबित कर दिया। हैड कांस्टेबल मदनसिंह को 4 मार्च को एसीबी ने रिश्वत लेते ट्रैप किया था। हैड कांस्टेबल आनंदपुरी थाना इलाके की एक युवती को भगा ले जाने के एक प्रकरण में प्रेमी पर दबाव डालकर रिश्वत मांगी थी। इसी प्रकरण में डेढ़ महीने पहले मदनसिंह 10 हजार की रिश्वत ले चुका था। हालांकि मदनसिंह का दानपुर तबादला हो चुका था और गढ़ी में अवैध हथियार लाइसेंस जारी करने का प्रकरण सामने आने के बाद उसकी ड्यूटी लगाई थी। आनंदपुरी थाना इलाके के पाटन निवासी सुभाष 18 अगस्त काे अपनी प्रेमिका को भाग गया था। दोनों गुजरात में रहने लगे थे।