पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Partapur News Rajasthan News Heart Disease Screening Free Medical Camp On 15th

हृदय रोग जांच, निशुल्क चिकित्सा शिविर 15 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तरूण क्रांति मंच गढ़ी परतापुर व जील हॉस्पिटल सागवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हृदय रोग, चर्म रोग, आंख, नाक, गला व शिशु रोग संबंधित चिकित्सा एवं परामर्श शिविर 15 मार्च को नेल्सन पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़ी में प्रात 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता कमलेश कुमार जैन ने बताया कि शिविर में डॉ राजेंद्र सिंह फिजिशियन ( हृदय रोग), डॉ हर्षद पीपलिया (हड्डी रोग), डॉ किरण कुमार जागी (चर्म रोग), डॉ. शशिराज (आंख नाक गला रोग), डॉ सुनीता अजमेरा (शिशु रोग) विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जाएगी। शिविर पूर्व तैयारी बैठक संदीप जैन अध्यक्ष, संजय एन दोसी, कमलेश जैन, दीपाली रोकड़िया व डॉ फखरी वोहरा के निर्देशन में मनीष भरड़ा को कार्यक्रम प्रभारी व डॉ यश जैन, विशाल दोसी, संजय भावसार, नीतेश कोठारी, श्वेता पारीख, अर्पिता कोठारी, प्रवीणा जैन, सुषमा जैन व सुमित्रा बामनिया को चिकित्सा प्रभारी नियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...