पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Partapur News Rajasthan News Heli Milan And Carena Virus Awareness Program Done In Duduka

डडूका में हाेली मिलन अाैर काेराेना वायरस जागरूकता कार्यक्रम किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महावीर इंटरनेशनल डडूका की ओर से स्थानीय पंचायत सभागार में होली मिलन, कोरोना वायरस जागरूकता, महिला दिवस और ग्राम पंचायत डडूका की नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता डायालाल शर्मा ने की, मुख्य अतिथि सरपंच रेखा महवाई और विशिष्ट अतिथि एमआई के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अजीत कोठिया, पूर्व सरपंच मणिलाल सूत्रधार रहे।

कार्यक्रम संचालक राजेंद्र कोठिया ने कोरोना वायरस से लड़ने और इससे बचाव का आह्वान किया।स्वागत उदबोधन विष्णुप्रसाद रावल ने दिया। इस दौरान सरपंच रेखा महवाई, वार्डपंच राजमल महवाई, सज्जन कुंवर, योगेश वैष्णव, ममता पाटीदार, कचरी देवी, प्रकाश गेहलोत का तिलक ग़ुलाल लगा कर अभिनंदन किया। होली मिलन में सूखे रंगों से होली खेलने का सन्देश देकर फाग खेला गया। साथ ही नई पंचायत कोरम से आने वाले पांच साल तक ग्राम विकास पर जोर देने का आह्वान किया।

सरपंच ने गांव मे रोड लाइटें, सफाई, श्मशान पर सफाई और सौन्दर्यीकरण, गमेला समेत दूसरे तालाबों के सौंदर्यीकरण को पहली प्राथमिकता बताई। वागड़ी कवि फ़तेह सिंह चौहान ने करोना से डरोना काव्य पाठकर सबका डर दूर किया। डायालाल शर्मा ने ग्राम पंचायत से डडूका बस स्टैंड से गंदगी हटाकर स्वच्छ डडूका स्वस्थ्य डडूका कार्यक्रम शुरू करने का आह्वान किया। आयोजन में सचिव सूरजमल अहारी, सह सचिव जनार्दन राय नागर, अशोक रावल, अशोक माली, रणजीत सिंह सोलंकी, हितेश शाह, पेमजी पाटीदार, जगदीश जोशी सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। ललिता शंकर जोशी ने आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

परतापुर. डडूका में पंचायत सभागार में कार्यक्रम के दौरान मौजूद समाजजन।
खबरें और भी हैं...