पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Holi Rashee Scattered The Sixth Through Hymns At Phagotsav

फागोत्सव में होली के रसियो ने भजनों के माध्यम से बिखेरी छठा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के बाद शहर में फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भी रूपचतुर्भुजराय मंदिर में फागोत्सव धूमधाम से मनाया। रात्रि आठ बजे से चले कार्यक्रम में गजेंद्र पंड्या, कृष्णकांत भट्ट, महेंद्र जोशी, नटवरलाल शर्मा, माधव जोशी, अमृतलाल सनाढय, चंद्रकांत कंसारा, नंदकिशोर वैष्णव एवं कपिल जोशी सहित फाग रसिकों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। जिसमें मंजीरे पर ललित जोशी, करताल पर अशोक पालीवाल एवं ढोलक पर कन्हैयालाल राव ने संगत दी। श्याम मोसे खेलो न होरी... कान्हा ने ऐसी होरी मचाई....आजा रे कान्हा बरसाने आजा, आज बिरज में होरी रे रसिया जैसे भजनों पर लोग झूमने को मजबूर हो रहे थे। आयोजन की व्यवस्था पंच नेमा महाजन समाज द्वारा की गई। रविवार को सुबह दस बजे से एक बजे तक श्री नाथ आश्रम, मोहन कॉलोनी में और रात्रि नौ से ग्यारह बजे तक श्री शीतला माता मंदिर, कुम्हारवाड़ा में फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी फाग मंडल के सचिव किपल जोशी ने दी।

बाहुबली काॅलाेनी के पीछे अगरपुरा क्षेत्र स्थित दशा माता धाम पर महिलाअाें ने फागोत्सव मनाया। धाम के पुजारी और प्रवक्ता रौनक पुरोहित ने बताया कि धाम की गादिमाता राजूबेन प्रजापत के सानिध्य में पूजा अर्चना कर महिलाओं ने फाग गीत गाए। वहीं मंडल के नारायणलाल प्रजापत और पंडित आचार्य जुगलकिशोर, गजानंद पाठक ने बताया कि 18 मार्च को दशामाता व्रत के दिन धाम पर चौकी लगेगी। साथ ही मेला लगेगा। वहीं पीपल के वृक्ष की महापूजा कर महाआरती और कथा के कार्यक्रम होंगे।

बांसवाड़ा. दशामाता धाम में फागगीत गाती श्रद्धालु महिलाएं।

बांसवाड़ा. फागोत्सव के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते भजन मंडली।
खबरें और भी हैं...