- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Holi Will Be Lit With Condoms At 21 Holi Chowk
21 होली चौक पर कंडों से जलाई जाएगी होली
बांसवाड़ा| पर्यावरण संरक्षण के लिए कंडों की होली जलाने के लिए गो शाला से कंडे ले जाने वालों की खासी आवाजाही रही। मोहन कॉलोनी नवयुवक मंडल के एवं अभियान के संयोजक कल्पेश मेहता ने बताया कि रविवार को शहर के 9 होली चौक के प्रतिनिधियों द्वारा कंडे ले जाकर चौक पर सजा दिए गए। सोमवार को 12 संस्थाएं कंडे प्राप्त कर लेंगी। इसके साथ ही कुल 20 हजार से भी अधिक कंडों की इस वर्ष खपत होगी।