- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Hurt Father Pleads With Sp To Reveal The Cause Of Sona39s Death
सोना की मौत का कारण सामने लाने आहत पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बांसवाड़ा। गढ़ी थाना इलाके में नहर में मृत मिली हेरापाड़ा गांव की सोना पुत्री शंभूसिंह मईड़ा की मौत हादसे में हुई या उसकी हत्या कर दी गई इस पर 43 दिन बाद भी इस पर संशय बना हुआ है। इससे आहत पिता शंभूसिंह ने एसपी के नाम एक परिवाद देकर मामले में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है। फरियादी शंभूसिंह ने आशंका जताई की उनकी बेटी की हत्या कर शव नहर में फेंका गया था।
उनका कहना है कि उन्होंने संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए थे लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे वह खुलेआम घुम रहे है और इतनी संगीन वारदात करने के बाद भी उनके हौसले बुलंद है। इधर, पुलिस की अब तक की जांच में हत्या होना प्रतीत नहीं हो रहा है। सीआई गोविंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोना की मौत डूबने से बताई गई है। इसके अलावा मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। शंभूसिंह ने जिन पर हत्या का संदेह जताया था उनसे भी पूछताछ की गई है। शव मिलने के एक दिन पहले भी उनकी कॉल डिडेल खंगाली गई है। सोना की हत्या हुई या हादसे में मौत इसको लेकर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि फरवरी के शुरुआत में गढ़ी थाना इलाके में नहर में सोना का शव मिला था।