पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawagaon News Rajasthan News Informed Farmers About Advanced Farming Methods And Crop Protection Against Pests

किसानों को उन्नत खेती के तरीके और कीट से फसल के बचाव की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वृहद कृषि बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति नवागांव व इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉ ऑपरेटिव लि. के संयुक्त तत्वावधान में नवागांव कस्बे में इफको किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में किसानाें काे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी, फसल में कीट लगना व बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। कृषि अधिकारी ने किसानों को उन्नत तरीके से खेती कर अपनी आय को दुगुनी या उससे अधिक करने संबंधी जानकारियां दी। बोरवट कृषि विभाग के कृषि अधिकारी रामकिशन वर्मा ने किसानों को खेती के साथ अन्य आय के स्त्रोत पैदा करने की बात करते हुए बताया कि खेती के साथ पशुपालन, बकरी पालन, सब्जियां, फलदार पेड़ पौधे, बागवानी, मत्स्य पालन करके भी अपनी आय बढ़ाई जा सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने मक्का की फसल में लगने वाले फंगस के बारे में बताते हुए कहा कि इन दिनों मक्का की फसल में फॉलआर्मीवर्म नामक कीट लग रहा है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में स्पोडपटेराफ़्यूजीपरडा कहते हैं। कृषि अधिकारियों में अब ये डर है कि बांसवाड़ा जो कि मक्का पैदावार का हब है लेकिन इस कीट वजह से मक्का की पैदावार प्रभावित न हो जाए। किसानों को उक्त कीट से फसल के बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक बीआर यादव, नवागांव लैम्प्स व्यवस्थापक जयेश कलाल सहित किसान पुष्पेन्द्रसिंह सिसोदिया, रमेश जोशी, हरिशंकर ठाकोर, रमणलाल कलाल, पृथ्वीसिंह राठौड़, विठला गायरी, नाथूलाल गायरी, मन्नालाल अहारी, भेमा अहारी सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से
किसान मौजूद रहे।

नवागांव. किसान गोष्ठी के दौरान नवागांव में उपस्थित किसान।
खबरें और भी हैं...