पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Integrated Program Sip Starts In New Look School

न्यू लुक स्कूल में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम एसआइपी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा नगरी**

बांसवाड़ा| न्यू लुक सीनियर सैकंडरी स्कूल लोधा में स्टूडेंट के लिए नवाचार करते हुए स्कूल इंटीग्रेटेड प्रोग्राम एसआइपी स्टार्ट किया है। प्रोग्राम की लांचिंग में मुख्य वक्ता आइआइटी जोधपुर के डाॅ. विवेक विजय ने कहा कि अभिभावक स्टूडेंट को समयचक्र में न फंसाएं। बच्चे की योग्यता व क्षमता को समझें और उसे पूरे अवसर उपलब्ध कराएं। बच्चे के सम्पूर्ण विकास में अभिभावक का महत्वपूर्ण योगदान है। इसे ही ध्यान में रखकर न्यू लुक स्कूल की ओर से एसआइपी प्रोग्राम प्रारंभ किया गया है। स्कूल में ही उपलब्ध इस प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट को पंजीयन करना होगा। बेस्ट फैकल्टी का मार्गदर्शन बच्चों को उनके ही शहर में मिल सकेगा। पढ़ाई के साथ ही अन्य एक्टिविटी भी स्टूडेंट के लिए जरूरी है, इसका भी ध्यान इस प्रोग्राम में रखा गया है। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से बताया कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव ठीक नहीं। प्रत्येक बच्चे की अलग क्षमता होती है उसकी तुलना दूसरों से नहीं करें, बल्कि उसका स्वतः विकास होने दें। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए प्रारंभ किए गए इस इंटीग्रेटेड कोर्स का नाम आइडिया रखा गया है। इसमें कक्षा 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट शामिल हो सकेंगे। अध्यक्षता कर रहे संस्थान के डायरेक्टर प्रदीप कोठारी ने कहा कि इस प्रोग्राम के जरिए अभिभावकों पर पड़ने वाले अनावश्यक खर्च को भी रोकना है। घर पर ही बच्चे रहेंगे और शहर में ही श्रेष्ठ कोचिंग सुविधा मिलने से अच्छे परिणाम आएंगे। डिप्टी डायरेक्टर दीप कोठारी ने बताया कि नवीनतम तकनीक से संस्थान में स्टडी की सुविधा उपलब्ध है। प्रोग्राम में अभिभावकों एवं बच्चों ने भी जिज्ञासा भरे सवाल किए, जिसका जवाब डाॅ. विवेक, न्यू लुक स्कूल के लेक्चरर हेमंत शुक्ला व आदित्य सोनी ने दिया। प्रोग्राम में संस्थान की एकेडमिक डायरेक्टर लता कोठारी, न्यू लुक स्कूल की प्रिंसिपल शिखा कोठारी, वरिष्ठ संकाय सदस्य विमला भार्गव सहित अभिभावक, विद्यार्थी और स्कूल का स्टाफ मौजूद था। संचालन एक्टिविटी इंचार्ज रिंकी गुप्ता ने किया।
खबरें और भी हैं...