पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Justice Reached To The Needy Told The Law To Get The Rights The Campers Got Linked To The Scheme

जरूरतमंदों तक पहुंचा न्याय, अधिकार दिलाने कानून बताए, शिविरार्थियों को योजना से जोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला विधिक प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कुशलबाग मैदान विधिक सेवा शिविर लगाया गया। अध्यक्षता कर रहे जिला एवं सेशन न्यायाधीश फूलसिंह तोमर ने कहा कि लोगों में शिक्षा और जागरूकता का काफी अभाव है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से आमजन को जागरूकता मिलती है। उन्होंने विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आहवान किया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेकर जरूरतमंद को लाभान्वित करें। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के महत्व से अवगत कराया तथा जनजातीय क्षेत्र में व्याप्त, सामाजिक कुरीतियां यथा मौताणा प्रथा, नशा, डायन प्रथा के उन्मूलन की आवश्यकता पर जोर दिया। प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र सिंह भाटी ने प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर उन्होंने लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, निशुल्क विधिक सहायता, जनउपयोगी सेवाओं के लिए स्थाई लोक अदालत के बारे में आमजन को जानकारी दी।

धर्मिष्ठा पंड्या ने “गुड टच बेड टच’ पर जागरूकता संदेश देते हुए बच्चों को सजग रहने का संदेश दिया। शिवनाथ रावल टीम की ओर से बालश्रम एवं बाल विवाह विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कठपुतली नृत्य के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता संदेश आमजन को दिया गया। नाल्सा थीम सोंग ‘एक मुट्ठी आसमां’, ‘बेटी की किलकारी’ गीत का एलईडी पर प्रदर्शन किया। रेसिस्टेंस कराटे एकेडमी की ओर से भी आत्मरक्षा डेमो का प्रदर्शन किया गया। रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कुलपति कैलाश सोडानी, नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन नंदलाल पुरोहित ने भी आमजन को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 2 हजार से ज्यादा पौधे बांटे गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया, हाथों-हाथ किया लाभांवित : शिविर में एमजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से कान, नाक, गला, आंख, हड्डियों और मानसिक रोगों की निशुल्क जांच की गई। दिव्यांग जनों के लिए प्रमाण-पत्र भी हाथों-हाथ बनाए गए। लोगों का निशुल्क ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत 30 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया। जिसके तहत दिव्यांग जनों को 3 ट्राई साईकिल, 9 लोगों को पालनहार योजना और एक व्यक्ति को कान की मशीन दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की ओर से भामाशाह पशुधन बीमा योजना के तहत दो लाभार्थियों को 20 हजार और 15 हजार के चेक दिए गए। राजस्व विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 19 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया। पंचायत समिति बांसवाड़ा की ओर से 14 व्यक्तियों को वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के अन्तर्गत पेंशन स्वीकृति के आदेश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मातृ वन्दना, गोद भराई और अन्नप्राशन अन्तर्गत 20 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। कृषि उपज मंडी समिति की ओर से राजीव गांधी कृषक साथी योजना अन्तर्गत 2 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से 20 विद्यार्थियों को विभागीय योजना अन्तर्गत लाभ प्रदान किया गया। श्रम विभाग की ओर से निर्माण श्रमिक शिक्षा और कौशल विकास योजना के तहत 10 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। रोडवेज द्वारा 10 व्यक्तियों को वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजनाें और विद्यार्थियों के लिए रियायती मासिक पास (स्मार्ट कार्ड) प्रदान कर लाभान्वित किया गया। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अनुकृति योजना के तहत 25 हजार और शैक्षणिक ऋण के तहत 2,74,150 लाख के चेेक वितरित किए गए। आयुर्वेद विभाग की ओर से कोरोना बीमारी के बचाव के लिए शिविरार्थियों को काढ़ा पिलाया गया।

साेलर लाइट्स, स्कूल बैग, बीज कीट बांटे : स्पर्श सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए 50 सोलर लाईट्स, इंडिया सीमेंट वजवाना द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए 100 स्कूल बेग, सरस्वती विद्या मंदिर उदाजी का गडा द्वारा बच्चों के लिए 50 छाते, लायंस क्लब बच्चों के लिए 150 टिफिन, माही वीरा केन्द्र द्वारा स्कूली छात्राओं के लिए 100 फ्राक एवं नवजात बच्चों के लिए 100 बेबी किट, संत राजचन्द्र संस्था बांसवाड़ा की ओर से 1000 पौधों का वितरण, रिलायंस फाउण्डेशन द्वारा किसानों के लिए 50 बीज किट, रोट्रेक्ट क्लब की ओर से बच्चों के लिए 50 स्टेशनरी किट की व्यवस्था की गई।

शिविर में इन संस्थाओं को किया सम्मानित

विशेष रूप से सहयोग प्रदान के लिए नगर परिषद, इंडिया सीमेंट वजवाना, सरस्वती विद्या मंदिर उदाजी का गड़ा, लायंस क्लब, माही वीरा केन्द्र, संत राजचन्द्र संस्थान, स्पर्श सेवा संस्थान, रिलायंस फाउण्डेशन, वागधरा संस्थान, रोट्रेक्ट क्लब, आश्रय सेवा संस्थान, अंकुर शिक्षण संस्थान एवं श्री सतीश आचार्य को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन सतीश आचार्य ने किया।

यह भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हिरालाल ताबियार ने कोरोना वायरस और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उपवन संरक्षक सुगनाराम जाट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गोविंद सिंह राणावत, उपखंड अधिकारी पर्वतसिंह चुण्डावत, अधिवक्ता भगवत पुरी, अजीत सिंह चैहान, हेमेन्द्रनाथ पुरोहित, सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कल्पना, अल्पसंख्यक विभाग से पीयूष पंड्या के अलावा बड़ी तादाद में स्कूली विद्यार्थी, नर्सिंग विद्यार्थी, विधि विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न बाल गृहों के बच्चे मौजूद रहे।

कुशलबाग मैदान में विधिक सेवा शिविर के दौरान दिव्यांग की पीड़ा सुनते जिला एवं सेशन न्यायाधीश फूलसिंह तोमर।

बांसवाड़ा. कुशलबाग मैदान में आयोजित विधिक सेवा शिविर में अतिथियों के साथ में कराटे टीम के खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...